।।सम्मानित अभिभावक गण।। 🙏 नमस्कार 🙏 कृपया बच्चों को मोबाइल जरूरत में ही दे क्योंकि बच्चे में उतनी समझ नहीं है नीचे पढ़िए 👉मैं मोबाइल हूँ, मैं आपका बचपन चुरा लूंगा, आपकी जवानी भी चुरा लूंगा। आप जल्दी ही बूढ़े हो जाओगे। इसलिए मेरा इस्तेमाल सोच समझकर करना, दोस्तों, मेरे फायदे हैं तो नुकसान भी । न आपके पास खेलने का टाइम छोडूंगा, न आपके पास कसरत करने का । यहाँ तक की आपकी कार्यक्षमता भी आधी कर दूँगा । आप काम कम करेंगें मुझे ज्यादा देखेंगें । मेरा उपयोग सावधानी से करना, दोस्तों, मैं आपको उन लोगों से दूर कर दूंगा, जो आपके बहुत करीबी हैं। 👉ज्यों ज्यों आपको मेरी लत लग जाएगी, त्यों त्यों आप पर हावी होता जाऊँगा । सबसे पहले आपकी आँखें खराब कर दूंगा फिर आपकी नींद चुरा लूँगा । धीरे धीरे आपका स्वास्थ्य खराब कर दूंगा। 👉मै आपको पूरी तरह निठल्ला और काम चोर बना दूंगा। "मैं मोबाइल हूँ, संभलकर रहना मुझसे": डिजिटल युग में एक गंभीर चेतावनी आज हम जिस दौर में जी रहे हैं, उसे 'सूचना क्रांति' का युग कहा जाता है। लेकिन विड...