1. भूमिका: वो 20 अगस्त का दिन और CDP का डर नमस्कार भावी शिक्षकों! स्वागत है आपका SK SACHIN CLASSES पर। दोस्तों, याद है 20 अगस्त 2023 का वो दिन? कई सालों तक ऑनलाइन (CBT) एग्जाम होने के बाद, CBSE ने अचानक फैसला लिया कि CTET वापस 'ऑफलाइन' (OMR Sheet वाला) होगा। छात्रों में खुशी की लहर थी कि चलो, अब स्क्रीन पर आंखें नहीं फोड़नी पड़ेंगी। लेकिन... जैसे ही परीक्षा हॉल में पेपर हाथ में आया और छात्रों ने बाल विकास (CDP) का सेक्शन खोला, तो कई लोगों के पसीने छूट गए। क्यों? क्या पेपर सिलेबस से बाहर था? बिल्कुल नहीं। पेपर सिलेबस से ही था, लेकिन पूछने का तरीका बदल गया था। अब वो ज़माना गया जब पूछा जाता था— "पियाजे की कितनी अवस्थाएं हैं?" और आप टिक लगा देते थे "चार" । 2023 के इस पेपर ने साबित कर दिया कि CTET अब 'रटने' वालों का नहीं, बल्कि 'समझने' वालों का खेल है। सवाल ऐसे थे— "एक बच्ची को लगता है कि उसकी शर्ट का बटन जिन्दा है" या "एक दर्शनशास्त्री के पास कौन सी बुद्धि होती है?" अगर आपको भी इन सवालों ने परेशान किया थ...