⭐ UPTET संस्कृत सम्पूर्ण रामबाण नोट्स: अध्याय 2 ⭐ विषय: ऋकारान्त संज्ञाएँ एवं सर्वनाम शब्द रूप प्रिय छात्रों, SK SACHIN CLASSES के इस अध्याय में हम उन शब्द रूपों का अध्ययन करेंगे जो परीक्षा के दृष्टिकोण से 'हॉट टॉपिक' (Hot Topic) माने जाते हैं। अकारान्त और आकारान्त के बाद सबसे ज्यादा प्रश्न इन्हीं से बनते हैं। ⭐ 1. ऋकारान्त पुल्लिङ्ग शब्द रूप (Rikaranta Pulling) जिन शब्दों के अंत में 'ऋ' (ृ) स्वर आता है, उन्हें ऋकारान्त कहते हैं। उदाहरण: पितृ (पिता), भ्रातृ (भाई), दातृ (देने वाला), कर्तृ (करने वाला), जमातृ (दामाद) आदि। इन सभी के रूप 'पितृ' के समान चलेंगे। 👉 'पितृ' (पिता) शब्द के सम्पूर्ण रूप विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन प्रथमा पिता पितरौ पितरः द्वितीया पितरम् पितरौ पितॄन् (अपवाद) तृतीया पित्रा पितृभ्याम् पितृभिः चतुर्थी पित्रे पितृभ्याम् पितृभ्यः पञ्चमी पितुः पितृभ्याम् पितृभ्यः षष्ठी पितुः पित्...