🌟 UPTET 2026: बाल विकास (CDP) अध्याय 21 - NCF 2005, RTE Act 2009 और NEP 2020 (विस्तृत नोट्स) 🌟 हेलो दोस्तों स्वागत आपके अपने SK SACHIN CLASSES में, आज हम UPTET का महत्वपूर्ण टॉपिक NCF 2005,RTE Act 2009 और NEP 2020 के विस्तृत अध्ययन करेंगे और लाइव क्विज भी करेंगे । दोस्तों, SK SACHIN CLASSES की बाल विकास और शिक्षण शास्त्र सीरीज़ में आज हम उन 3 बड़े दस्तावेजों और कानूनों को पढ़ेंगे जिन पर हमारी आज की पूरी शिक्षा व्यवस्था टिकी हुई है। एक शिक्षक के रूप में आपको यह पता होना चाहिए कि सरकार और संविधान बच्चों को पढ़ाने के लिए क्या नियम बनाते हैं। UPTET की परीक्षा में यहाँ से सीधे तथ्य (तारीखें, समितियां और अध्यक्ष के नाम) पूछे जाते हैं। आइए, इन्हें एक-एक करके बहुत ही आसान भाषा में समझते हैं। 🔹 1. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF - 2005) NCF का पूरा नाम: National Curriculum Framework (राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा)। यह भारत में विद्यालयों के लिए पाठ्यक्रम (Syllabus) और शिक्षण विधियों को तय करने वाला एक राष्ट्रीय दस्तावेज़ है। अब तक भारत में 4 NCF (1975, 1988, 2000 और...