प्रस्तावना: हिंदी तो आसान है, फिर नंबर क्यों कटते हैं? नमस्कार मेरे भावी सरकारी शिक्षकों! स्वागत है आपका SK SACHIN CLASSES पर। दोस्तों, हम सब एक गलती अक्सर करते हैं। हम सोचते हैं— "अरे, हिंदी तो हमारी मातृभाषा है। इसमें क्या पढ़ना? इसमें तो हम बिना पढ़े भी 25+ ले आएंगे।" लेकिन... जब एग्जाम हॉल में 150 मिनट की टिक-टिक के बीच हमारे सामने एक लंबा-चौड़ा गद्यांश आता है, या कोई कविता आती है जिसमें "संध्या सुंदरी" आसमान से उतर रही होती है, तो हमारे हाथ-पांव फूलने लगते हैं। और पेडागोजी? वह तो माशाअल्लाह! जब सवाल आता है— "वाशबैक इफेक्ट (Washback Effect) क्या है?" या "छंदशास्त्र (Prosody) किसे कहते हैं?" तो हमें लगता है कि यार, यह हिंदी का पेपर है या रॉकेट साइंस का? दोस्तों, जुलाई 2024 में जो CTET का पेपर हुआ, उसने साबित कर दिया कि अब हिंदी को हल्के में लेने का जमाना गया। पेपर सेट करने वाले (Examiner) अब बहुत स्मार्ट हो गए हैं। वे अब आपसे सिर्फ व्याकरण नहीं पूछते, वे आपकी समझ (Understanding) को परखते हैं। आज के इस ब्लॉग में, हम जु...