🌟 UPTET & CTET 2026: बाल विकास (CDP) अध्याय 3 - सामाजीकरण की प्रक्रियाएं (विस्तृत नोट्स) 🌟 और महत्वपूर्ण क्विज 👇 दोस्तों, SK SACHIN CLASSES में आपका स्वागत है! बाल विकास (CDP) की हमारी अध्यायवार (Chapter-wise) सीरीज़ में आज हम अध्याय 3: "सामाजीकरण की प्रक्रियाएं (सामाजिक विश्व और बच्चे: शिक्षक, माता-पिता, साथी)" का विस्तार से अध्ययन करेंगे। यह चैप्टर UPTET और CTET के प्राइमरी (Paper 1) और जूनियर (Paper 2) दोनों स्तरों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। हर साल इस टॉपिक से 2 से 3 प्रश्न निश्चित रूप से पूछे जाते हैं। तो चलिए, इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं। 🔹 प्रस्तावना (Introduction) जब एक बच्चा जन्म लेता है, तो वह केवल एक 'जैविक प्राणी' (Biological Being) होता है। जन्म के समय उसे यह नहीं पता होता कि समाज क्या है, यहाँ के नियम क्या हैं, या लोगों के साथ कैसे बातचीत करनी है। उसमें न तो कोई सामाजिक गुण होता है और न ही असामाजिक। वह समाज के प्रति पूरी तरह से तटस्थ (Neutral) होता है। लेकिन, जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, वह अपने माता-पिता, पर...