🌟 UPTET 2026: पर्यावरण अध्ययन (EVS) अध्याय 2 - भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (विस्तृत नोट्स) 🌟 दोस्तों, SK SACHIN CLASSES के पर्यावरण अध्ययन (EVS) सीरीज़ में आपका स्वागत है। आज हम EVS का वह अध्याय पढ़ने जा रहे हैं जो UPTET का 'हार्ट' (Heart) है— भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (Food, Health & Cleanliness) । मनुष्य को जीवित रहने और काम करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जो हमें भोजन से मिलती है। लेकिन यदि भोजन संतुलित न हो, तो शरीर में कई बीमारियां हो जाती हैं। UPTET की परीक्षा में विटामिनों के रासायनिक नाम, पानी में घुलनशील विटामिन, और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से सीधे प्रश्न आते हैं। आइए, इन्हें रट लेते है।