🌟 UPTET 2026: पर्यावरण (EVS) अध्याय 12 - पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र (विस्तृत नोट्स) 🌟 दोस्तों, SK SACHIN CLASSES के पर्यावरण अध्ययन (EVS) सीरीज़ में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। "पर्यावरण" (Environment) हमारे UPTET सिलेबस का सबसे मुख्य और 'हार्ट (दिल)' वाला अध्याय है। हम जो सांस लेते हैं, जो पानी पीते हैं, और हमारे आस-पास के जीव-जंतु, ये सब पर्यावरण का हिस्सा हैं। UPTET की परीक्षा में 'खाद्य श्रृंखला (Food Chain)', 'ग्रीनहाउस गैसें', 'ओजोन परत', और 'चिपको आंदोलन' से हर साल 5 से 6 पक्के प्रश्न छपते हैं। महंगे पेड कोर्स को छोड़िए और आइए, इस फ्री 'टू-द-पॉइंट' नोट्स से अपनी 1 सीट पक्की करते हैं। 🔹 1. पर्यावरण का अर्थ एवं इसके घटक अर्थ: 'पर्यावरण' शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है— परि + आवरण । 'परि' का अर्थ है 'चारों ओर' और 'आवरण' का अर्थ है 'ढका हुआ'। अर्थात्, जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है, वही पर्यावरण है। पर्यावरण का अंग्रेजी शब्द 'Environment' फ्रेंच भाषा के...