🎯 CTET TOP 30 HINDI PEDAGOGY 🎯 हिंदी शिक्षण शास्त्र के अति महत्वपूर्ण 3D प्रश्न • SK SACHIN CLASSES 1. प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने-सिखाने का मुख्य उद्देश्य क्या है? (A) वर्णमाला याद करना (B) भाषा का प्रभावी प्रयोग करना (C) साहित्य की रचना करना (D) अलंकारिक भाषा का प्रयोग करना उत्तर: (B) भाषा का प्रभावी प्रयोग करना व्याख्या: प्राथमिक स्तर पर बच्चे को भाषा इसलिए सिखाई जाती है ताकि वह अपनी बात दूसरों को समझा सके और दूसरों की बात समझ सके (प्रभावी प्रयोग)। 2. चॉम्स्की के अनुसार, बच्चों में भाषा सीखने की क्षमता जन्मजात होती है। अतः हिंदी कक्षा में बच्चों को: (A) सतत व्याकरण पढ़ाना चाहिए (B) भाषा प्रयोग के विविध अवसर देने चाहिए (C) केवल पाठ्यपुस्तक पढ़ानी चाहिए (D) कुछ भी पढ़ाने की जरूरत नहीं है उत्तर: (B) भाषा प्रयोग के विविध अवसर देने चाहिए व्याख्या: जन्मजात क्षमता (LAD) तभी विकसित होती है जब बच्चे को भाषा इस्तेमाल करने का समृद्ध और खुला माहौल (अवसर) मिले। 3. कक्षा में ...