🌟 UPTET 2026: पर्यावरण (EVS) अध्याय 11 (Part 2) - भारतीय शासन व्यवस्था एवं पंचायती राज (विस्तृत नोट्स) 🌟 दोस्तों, SK SACHIN CLASSES के पर्यावरण अध्ययन (EVS) सीरीज़ में आपका एक बार फिर से स्वागत है। 'संविधान' अध्याय के पिछले भाग में हमने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को समझा था। आज के इस 'पार्ट 2' में हम समझेंगे कि हमारे देश का शासन कैसे चलता है। देश के कानून कहाँ बनते हैं? प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कैसे काम करते हैं? और गाँवों में विकास के लिए ग्राम पंचायत कैसे काम करती है? UPTET की परीक्षा में 'पंचायती राज' और 'संसद' से 3 से 4 प्रश्न निश्चित रूप से पूछे जाते हैं। आइए, इसे बहुत ही आसान भाषा में रट लेते हैं। 🔹 1. संघीय कार्यपालिका (Union Executive) कार्यपालिका का काम देश में कानूनों को लागू करना होता है। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल होते हैं। 🌟 राष्ट्रपति (President of India) भारत का राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है। यह देश की तीनों सेनाओं (जल, थल, वायु) का सर्वोच्च सेनापति होता है। योग...