🌟 UPTET 2026: बाल विकास (CDP) अध्याय 22 - क्रियात्मक अनुसंधान (विस्तृत नोट्स) 🌟 हेलो दोस्तों स्वागत आपके अपने SK SACHIN CLASSES में। दोस्तों, SK SACHIN CLASSES की बाल विकास और शिक्षण शास्त्र सीरीज़ में आज हम एक ऐसे अध्याय पर चर्चा करेंगे जो सीधे तौर पर एक शिक्षक की रोज़मर्रा की ज़िंदगी और स्कूल की समस्याओं से जुड़ा है— क्रियात्मक अनुसंधान (Action Research) । जब आप एक शिक्षक बनेंगे, तो आपको कक्षा में कई समस्याएं आएँगी (जैसे- बच्चे का रोज़ स्कूल से भाग जाना, बच्चों का गणित में फेल होना, या स्कूल में चोरी होना)। इन समस्याओं को सुलझाने के लिए जब शिक्षक खुद एक वैज्ञानिक तरीके से जाँच करता है, तो उसे 'क्रियात्मक अनुसंधान' कहते हैं। आइए, इसे बहुत ही आसान भाषा में और UPTET के तथ्यों के साथ समझते हैं। 🔹 1. क्रियात्मक अनुसंधान का अर्थ और पृष्ठभूमि (Meaning & Background) 'अनुसंधान' (Research) का अर्थ है किसी सत्य या ज्ञान की खोज करना। 'क्रियात्मक' का अर्थ है जो कार्य (Action) के दौरान किया जाए। मनोविज्ञान में अर्थ: "विद्यालय की दिन-प्रतिदिन (Dai...