🎯 UPTET 2026 मास्टर स्ट्रोक 🎯 बाल विकास (CDP) का असली पेपर • SK SACHIN CLASSES 1. 'समीपस्थ विकास का क्षेत्र' (ZPD) की अवधारणा किस मनोवैज्ञानिक ने दी थी? (A) जीन पियाजे (B) लॉरेंस कोहलबर्ग (C) लेव वाइगोत्स्की (D) बी.एफ. स्किनर उत्तर: (C) लेव वाइगोत्स्की व्याख्या: वाइगोत्स्की के अनुसार, बच्चा जो खुद कर सकता है और जो वह किसी बड़े की मदद से कर सकता है, इन दोनों के बीच के अंतर को ही ZPD (Zone of Proximal Development) कहते हैं। 2. समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) का मुख्य उद्देश्य क्या है? (A) सभी प्रकार के बच्चों को एक ही कक्षा में पढ़ाना (B) केवल विकलांग बच्चों को शिक्षा देना (C) प्रतिभाशाली बच्चों के लिए अलग स्कूल बनाना (D) केवल लड़कियों की शिक्षा पर जोर देना उत्तर: (A) सभी प्रकार के बच्चों को एक ही कक्षा में पढ़ाना व्याख्या: समावेशी शिक्षा का मतलब है 'सबका साथ'। इसमें सामान्य बच्चे और विशेष आवश...