सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CTET 2026 Hindi Pedagogy Top 50 Questions

🎯 CTET Hindi Pedagogy Top 50 Questions

100% परीक्षा पैटर्न पर आधारित • SK SACHIN CLASSES

"CTET 2026 की परीक्षा में हिंदी शिक्षण शास्त्र के 15/15 अंक पक्के करने के लिए यह टॉप 50 प्रश्नों का मेगा टेस्ट अवश्य हल करें।"

1. भाषा सीखने की कौन सी विधि मातृभाषा को मध्यस्थ बनाए बिना दूसरी भाषा को सिखाने पर बल देती है?
(A) द्विभाषीय विधि
(B) प्रत्यक्ष विधि (Direct Method)
(C) व्याकरण-अनुवाद विधि
(D) अनुवाद विधि
उत्तर: (B) प्रत्यक्ष विधि
व्याख्या: प्रत्यक्ष विधि में बिना मातृभाषा का प्रयोग किए सीधे उसी भाषा में सिखाया जाता है।
2. वाइगोत्स्की ने भाषा विकास के संदर्भ में किस बिंदु पर सबसे अधिक बल दिया है?
(A) सामाजिक अंतःक्रिया
(B) पाठ्यपुस्तक
(C) अनुकरण
(D) व्याकरणिक नियम
उत्तर: (A) सामाजिक अंतःक्रिया
व्याख्या: वाइगोत्स्की का मानना है कि बच्चे समाज और साथियों के साथ बातचीत (अंतःक्रिया) करके भाषा सीखते हैं।
3. भाषा अर्जन (Language Acquisition) के संबंध में कौन-सा कथन सत्य है?
(A) यह विद्यालय में ही होता है
(B) यह बहुत कठिन होता है
(C) यह सहज और स्वाभाविक होता है
(D) इसमें व्याकरण रटना पड़ता है
उत्तर: (C) यह सहज और स्वाभाविक होता है
व्याख्या: मातृभाषा को हम बिना किसी प्रयास के स्वाभाविक रूप से अपने परिवार से अर्जित कर लेते हैं।
4. चॉम्स्की के अनुसार, बच्चों में भाषा सीखने की क्षमता कैसी होती है?
(A) समाज से सीखी जाती है
(B) शिक्षक द्वारा दी जाती है
(C) बिल्कुल नहीं होती
(D) जन्मजात होती है
उत्तर: (D) जन्मजात होती है
व्याख्या: नोआम चॉम्स्की के अनुसार बच्चों में भाषा अर्जन यंत्र (LAD) होता है, जिससे भाषा क्षमता जन्मजात होती है।
5. प्राथमिक स्तर पर भाषा सिखाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) भाषा का प्रभावी प्रयोग करना
(B) साहित्यकार बनाना
(C) कठिन शब्दों के अर्थ रटाना
(D) केवल परीक्षा पास करना
उत्तर: (A) भाषा का प्रभावी प्रयोग करना
व्याख्या: प्राथमिक स्तर पर बच्चे को भाषा इसलिए सिखाई जाती है ताकि वह अपनी बात दूसरों को अच्छे से समझा सके।
6. 'स्वनिम' (Phoneme) क्या है?
(A) अर्थ की सबसे छोटी इकाई
(B) ध्वनि की सबसे छोटी इकाई
(C) वाक्य की इकाई
(D) व्याकरण का नियम
उत्तर: (B) ध्वनि की सबसे छोटी इकाई
व्याख्या: स्वनिम ध्वनि की सबसे छोटी इकाई होती है जिसका अपना कोई अर्थ नहीं होता (जैसे- क, प, च)।
7. 'बहुभाषिकता' (Multilingualism) को कक्षा में किस रूप में देखना चाहिए?
(A) एक समस्या
(B) एक बाधा
(C) एक संसाधन (Resource)
(D) शिक्षक के लिए बोझ
उत्तर: (C) एक संसाधन (Resource)
व्याख्या: NCF-2005 के अनुसार बहुभाषिकता हमेशा एक पूँजी और संसाधन का कार्य करती है।
8. प्राथमिक स्तर पर कविता शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
(A) व्याकरण सिखाना
(B) शब्दों के अर्थ रटाना
(C) कवियों के नाम याद कराना
(D) रसानुभूति और आनंद प्राप्त करना
उत्तर: (D) रसानुभूति और आनंद प्राप्त करना
व्याख्या: छोटे बच्चों को कविता लय और ताल के साथ आनंद लेने के लिए पढ़ाई जाती है।
9. भाषा के अभिव्यक्तात्मक कौशल (Expressive Skills) कौन-से हैं?
(A) बोलना और लिखना
(B) सुनना और पढ़ना
(C) पढ़ना और लिखना
(D) सुनना और बोलना
उत्तर: (A) बोलना और लिखना
व्याख्या: हम अपने विचारों को दूसरों के सामने या तो 'बोलकर' प्रकट करते हैं या 'लिखकर'।
10. 'पढ़ना' (Reading) सीखने की प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण क्या है?
(A) अक्षरों की पहचान
(B) तेज गति से पढ़ना
(C) पढ़कर अर्थ ग्रहण करना
(D) शुद्ध उच्चारण
उत्तर: (C) पढ़कर अर्थ ग्रहण करना
व्याख्या: पढ़ने का असली मतलब सिर्फ अक्षरों को पहचानना नहीं, बल्कि उसका अर्थ समझना होता है।

📱 फ्री नोट्स और अपडेट्स पायें

CTET 2026 की लेटेस्ट अपडेट्स और फ्री स्टडी मटेरियल के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें:

👉 Official Channel 👉 TET/CTET Channel
11. उपचारात्मक शिक्षण (Remedial Teaching) का आधार क्या है?
(A) वार्षिक परीक्षा
(B) निदानात्मक परीक्षण
(C) पाठ्यपुस्तक
(D) पोर्टफोलियो
उत्तर: (B) निदानात्मक परीक्षण
व्याख्या: पहले कारण (निदान) का पता लगाया जाता है, उसके बाद ही उपचार (Remedy) किया जाता है।
12. भाषा कक्षा में 'प्रिंट समृद्ध परिवेश' का क्या तात्पर्य है?
(A) प्रिंटर मशीन होना
(B) केवल किताबें होना
(C) दीवारों पर पोस्टर, चार्ट व कविताएं होना
(D) सुंदर हैंडराइटिंग में लिखना
उत्तर: (C) दीवारों पर पोस्टर, चार्ट व कविताएं होना
व्याख्या: दीवारों पर लिखे शब्द और चित्र बच्चों को अनजाने में भाषा सीखने में मदद करते हैं।
13. डिस्लेक्सिया (Dyslexia) का संबंध किससे है?
(A) बोलने की अक्षमता
(B) लिखने की अक्षमता
(C) गणितीय अक्षमता
(D) पठन अक्षमता (पढ़ने में कठिनाई)
उत्तर: (D) पठन अक्षमता
व्याख्या: डिस्लेक्सिया से पीड़ित बच्चे को शब्दों को पढ़ने और पहचानने में दिक्कत होती है।
14. एक शिक्षक बच्चों को चित्र दिखाकर कहानी लिखने को कहता है। यह किस कौशल का विकास करेगा?
(A) सृजनात्मक लेखन
(B) श्रवण कौशल
(C) मौखिक अभिव्यक्ति
(D) व्याकरण का ज्ञान
उत्तर: (A) सृजनात्मक लेखन
व्याख्या: चित्र देखकर अपने मन से विचार लिखना बच्चों की सृजनात्मकता (Creativity) को बढ़ाता है।
15. भाषा विकास में 'मातृभाषा का व्याघात' (Interference):
(A) हमेशा नुकसानदायक है
(B) स्वाभाविक प्रक्रिया है
(C) कभी नहीं होता
(D) दंडनीय है
उत्तर: (B) स्वाभाविक प्रक्रिया है
व्याख्या: नई भाषा सीखते समय मातृभाषा का प्रभाव आना एकदम नेचुरल है।
16. 'आगमन विधि' (Inductive Method) में क्या होता है?
(A) पहले नियम, फिर उदाहरण
(B) रटाया जाता है
(C) पहले उदाहरण, फिर नियम
(D) कोई नियम नहीं होता
उत्तर: (C) पहले उदाहरण, फिर नियम
व्याख्या: व्याकरण पढ़ाने की यह सबसे अच्छी विधि है जिसमें उदाहरणों से नियम निकाले जाते हैं।
17. भाषा आकलन में 'पोर्टफोलियो' सबसे उपयोगी क्यों है?
(A) यह सुंदर होता है
(B) यह शिक्षक का काम कम करता है
(C) यह केवल अच्छे अंक दिखाता है
(D) यह बच्चे के क्रमिक विकास का रिकॉर्ड रखता है
उत्तर: (D) यह बच्चे के क्रमिक विकास का रिकॉर्ड रखता है
व्याख्या: पोर्टफोलियो में बच्चे की साल भर की गतिविधियों का लेखा-जोखा होता है।
18. एक बच्चा 'स' को 'श' बोलता है, शिक्षक के रूप में आप क्या करेंगे?
(A) मातृभाषा का प्रभाव मानकर स्वीकार करेंगे
(B) उसे डांटेंगे
(C) 100 बार लिखवाएंगे
(D) कक्षा से बाहर कर देंगे
उत्तर: (A) मातृभाषा का प्रभाव मानकर स्वीकार करेंगे
व्याख्या: क्षेत्रीय प्रभाव के कारण ऐसा होता है, शिक्षक को इसे सहज रूप से लेना चाहिए।
19. 'स्किनर' के अनुसार भाषा कैसे सीखी जाती है?
(A) समाज से
(B) अनुकरण और पुनर्बलन से
(C) जन्मजात क्षमता से
(D) पुस्तकों से
उत्तर: (B) अनुकरण और पुनर्बलन से
व्याख्या: व्यवहारवादी स्किनर मानते हैं कि बच्चा नकल (Copy) करके और शाबाशी (Reinforcement) पाकर भाषा सीखता है।
20. 'गहन पठन' (Intensive Reading) का क्या अर्थ है?
(A) जोर-जोर से पढ़ना
(B) मजे के लिए पढ़ना
(C) किसी विशिष्ट जानकारी या बारीक अर्थ को समझने के लिए गहराई से पढ़ना
(D) बिना अर्थ समझे पढ़ना
उत्तर: (C) किसी विशिष्ट जानकारी या बारीक अर्थ को समझने के लिए गहराई से पढ़ना
व्याख्या: जब किसी विशिष्ट सूचना को खोजने के लिए ध्यान से पढ़ा जाता है, तो वह गहन पठन कहलाता है।

🚀 CTET पास करने की 100% गारंटी!

क्या आप पेडागोजी में बार-बार नंबर गँवा देते हैं? हमारे 'प्रीमियम रामबाण नोट्स और मॉक टेस्ट' से पढ़ें।

👉 Buy Notes & Mock Test
21. भाषा की कक्षा में 'सहपाठी आकलन' (Peer Assessment) का उद्देश्य क्या है?
(A) प्रतियोगिता बढ़ाना
(B) गलती निकालकर मजे लेना
(C) शिक्षक को आराम देना
(D) एक-दूसरे के कार्यों से सहयोगात्मक रूप से सीखना
उत्तर: (D) एक-दूसरे के कार्यों से सहयोगात्मक रूप से सीखना
व्याख्या: सहपाठी आकलन से बच्चों में आलोचनात्मक चिंतन और सहयोग की भावना बढ़ती है।
22. 'बाल साहित्य' का प्रयोग भाषा कक्षा में क्यों महत्वपूर्ण है?
(A) यह भाषा के विविध छटाओं से परिचित कराता है
(B) यह सस्ता होता है
(C) यह कोर्स जल्दी खत्म कराता है
(D) केवल मनोरंजन के लिए
उत्तर: (A) यह भाषा के विविध छटाओं से परिचित कराता है
व्याख्या: बाल साहित्य बच्चों को रूचि के साथ नए-नए शब्दों और वाक्यों (छटाओं) से जोड़ता है।
23. त्रि-भाषा सूत्र (Three Language Formula) के अनुसार पहली भाषा कौन सी होनी चाहिए?
(A) अंग्रेजी
(B) मातृभाषा / क्षेत्रीय भाषा
(C) हिंदी
(D) संस्कृत
उत्तर: (B) मातृभाषा / क्षेत्रीय भाषा
व्याख्या: बच्चे की शिक्षा की शुरुआत हमेशा उसकी समझ में आने वाली मातृभाषा में होनी चाहिए।
24. "बच्चा वातावरण से अर्थ ग्रहण करता है।" यह विचार किससे जुड़ा है?
(A) व्यवहारवाद
(B) मनोविश्लेषणवाद
(C) रचनावाद (Constructivism)
(D) गेस्टाल्टवाद
उत्तर: (C) रचनावाद (Constructivism)
व्याख्या: पियाजे जैसे रचनावादी मानते हैं कि बच्चा अपने ज्ञान और अर्थ का निर्माण स्वयं करता है।
25. बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए क्या आवश्यक है?
(A) बार-बार टेस्ट लेना
(B) व्याकरण रटाना
(C) दंड देना
(D) रोचक और बाल साहित्य का प्रयोग करना
उत्तर: (D) रोचक और बाल साहित्य का प्रयोग करना
व्याख्या: कहानियों और बाल साहित्य में बच्चों की स्वाभाविक रूचि होती है।
26. 'दृश्य-श्रव्य सामग्री' (Audio-Visual Aids) का मुख्य लाभ क्या है?
(A) एक से अधिक इंद्रियों को सक्रिय कर अधिगम स्थायी बनाना
(B) कक्षा सुंदर बनाना
(C) मनोरंजन करना
(D) समय पास करना
उत्तर: (A) एक से अधिक इंद्रियों को सक्रिय कर अधिगम स्थायी बनाना
व्याख्या: टीवी या स्मार्टबोर्ड देखने से आँख और कान दोनों काम करते हैं, जिससे जल्दी याद होता है।
27. भाषा सीखने-सिखाने में सबसे अधिक महत्वपूर्ण क्या है?
(A) महँगी किताबें
(B) भाषा का समृद्ध परिवेश
(C) स्मार्ट क्लास
(D) शिक्षक का सख्त व्यवहार
उत्तर: (B) भाषा का समृद्ध परिवेश
व्याख्या: समृद्ध परिवेश (Rich Environment) भाषा सीखने का सबसे मुख्य साधन है।
28. भाषा की पाठ्यपुस्तक में अभ्यास और गतिविधियों का उद्देश्य क्या है?
(A) बच्चों को व्यस्त रखना
(B) परीक्षा के प्रश्न बनाना
(C) भाषा प्रयोग के अवसर और विस्तार देना
(D) किताब मोटी करना
उत्तर: (C) भाषा प्रयोग के अवसर और विस्तार देना
व्याख्या: अभ्यास से बच्चों को सीखी गई भाषा को इस्तेमाल करने का मौका मिलता है।
29. डिसग्राफिया (Dysgraphia) से प्रभावित बच्चों को किसमें कठिनाई होती है?
(A) सुनने में
(B) पढ़ने में
(C) बोलने में
(D) लिखने में
उत्तर: (D) लिखने में
व्याख्या: 'ग्राफ' का अर्थ लिखना है। इसमें बच्चा शब्दों को सही आकार या सीधी लाइन में नहीं लिख पाता।
30. 'कहानी सुनाना' किस कौशल को सबसे ज्यादा विकसित करता है?
(A) श्रवण कौशल और कल्पनाशीलता
(B) केवल लेखन
(C) व्याकरण ज्ञान
(D) केवल पठन
उत्तर: (A) श्रवण कौशल और कल्पनाशीलता
व्याख्या: कहानी सुनते समय बच्चा ध्यान से सुनता है और दिमाग में चित्र (कल्पना) बनाता है।

📢 CTET पास करने की ट्रिक्स

CTET पेडागोजी के टैग वर्ड्स (Tag Words) और फ्री PDF के लिए हमारे ऑफिशियल ग्रुप्स से जुड़ें:

👉 SK SACHIN CLASSES 👉 TET/CTET Group
31. भाषा आकलन में 'रुब्रिक्स' (Rubrics) क्या होते हैं?
(A) दंड का तरीका
(B) मूल्यांकन के लिए निर्धारित मानदंडों का समूह
(C) एक प्रकार का पेन
(D) रटने की तकनीक
उत्तर: (B) मूल्यांकन के लिए निर्धारित मानदंडों का समूह
व्याख्या: रुब्रिक एक स्कोरिंग गाइड है जो बताती है कि बच्चे को किन आधारों पर नंबर देने हैं।
32. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की मौखिक अभिव्यक्ति के विकास के लिए सबसे अच्छी गतिविधि कौन-सी है?
(A) कहानी रटकर सुनाना
(B) कठिन शब्द बोलना
(C) कहानी सुनकर उसे अपनी भाषा (शब्दों) में कहना
(D) चुपचाप सुनना
उत्तर: (C) कहानी सुनकर उसे अपनी भाषा में कहना
व्याख्या: अपनी भाषा में बोलने से बच्चे की स्वतंत्र अभिव्यक्ति का विकास होता है।
33. बच्चों को कविता गान कराने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) लय, ताल और हाव-भाव के साथ भाषा का आनंद लेना
(B) अर्थ रटाना
(C) चुप कराना
(D) व्याकरण सिखाना
उत्तर: (A) लय, ताल और हाव-भाव के साथ भाषा का आनंद लेना
व्याख्या: कविता हमेशा रसानुभूति और हाव-भाव (Intonation) के लिए होती है।
34. सतत और व्यापक मूल्यांकन (CCE) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) पास-फेल घोषित करना
(B) बच्चों की भाषा प्रयोग की क्षमता का आकलन करना
(C) गलतियां गिनना
(D) डर पैदा करना
उत्तर: (B) बच्चों की भाषा प्रयोग की क्षमता का आकलन करना
व्याख्या: CCE यह देखता है कि बच्चा अलग-अलग परिस्थितियों में भाषा का कैसा प्रयोग कर रहा है।
35. एक शिक्षिका बच्चों से अपने परिवार के बारे में 5 वाक्य लिखने को कहती है। यह क्या जाँचेगा?
(A) मौलिक अभिव्यक्ति (Original Expression)
(B) सुंदर लिखावट
(C) रटने की क्षमता
(D) व्याकरण
उत्तर: (A) मौलिक अभिव्यक्ति
व्याख्या: इसमें बच्चा किसी किताब की नकल नहीं करेगा, बल्कि अपने असली और स्वतंत्र विचार लिखेगा।
36. भाषा कौशल के विकास का स्वाभाविक क्रम क्या है?
(A) पढ़ना, लिखना, सुनना, बोलना
(B) बोलना, सुनना, पढ़ना, लिखना
(C) सुनना, पढ़ना, बोलना, लिखना
(D) सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना
उत्तर: (D) सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना
व्याख्या: यह LSRW (Listening, Speaking, Reading, Writing) का मनोवैज्ञानिक क्रम है।
37. कक्षा में एक बच्चा अपनी मातृभाषा के शब्दों का प्रयोग दूसरी भाषा बोलते समय करता है (Code-mixing)। शिक्षक को:
(A) इसे सहज प्रक्रिया मानकर बातचीत जारी रखनी चाहिए
(B) उसे डांटना चाहिए
(C) तुरंत टोकना चाहिए
(D) बाहर निकाल देना चाहिए
उत्तर: (A) इसे सहज प्रक्रिया मानकर बातचीत जारी रखनी चाहिए
व्याख्या: कोड-मिक्सिंग (शब्दों को मिलाना) बहुत ही स्वाभाविक है, इसे रोकना नहीं चाहिए।
38. "व्याकरण-अनुवाद विधि" में मुख्य बल किस पर होता है?
(A) सीधे लक्ष्य भाषा में बात करने पर
(B) मातृभाषा के प्रयोग और अनुवाद पर
(C) सुनने पर
(D) केवल बोलने पर
उत्तर: (B) मातृभाषा के प्रयोग और अनुवाद पर
व्याख्या: इस पुरानी विधि में नियमों को रटाने और मातृभाषा में अनुवाद करने पर जोर होता है।
39. भाषा अर्जन (Acquisition) और अधिगम (Learning) में मुख्य अंतर है:
(A) शिक्षक का
(B) व्याकरण का
(C) स्वाभाविक और सहज परिवेश का
(D) पुस्तक का
उत्तर: (C) स्वाभाविक और सहज परिवेश का
व्याख्या: अर्जन घर में 'स्वाभाविक' रूप से होता है, जबकि अधिगम स्कूल में नियम व प्रयास से होता है।
40. बहुभाषिक कक्षा में मातृभाषा को:
(A) कक्षा में सम्मान और स्थान देना चाहिए
(B) हतोत्साहित करना चाहिए
(C) प्रतिबंधित करना चाहिए
(D) नजरअंदाज करना चाहिए
उत्तर: (A) कक्षा में सम्मान और स्थान देना चाहिए
व्याख्या: मातृभाषा बच्चे की अस्मिता होती है। NCF-2005 के अनुसार इसे हमेशा सम्मान मिलना चाहिए।

🎯 CTET का अचूक ब्रह्मास्त्र 🎯

पेपर 1 और 2 के संपूर्ण नोट्स व मॉक टेस्ट हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आज ही अपनी सफलता पक्की करें!

👉 वेबसाइट पर जाएँ
41. भाषा के ग्रहणशील (Receptive) कौशल कौन-से हैं?
(A) बोलना और लिखना
(B) सुनना और पढ़ना
(C) पढ़ना और लिखना
(D) सुनना और बोलना
उत्तर: (B) सुनना और पढ़ना
व्याख्या: हम दूसरों के विचारों को या तो 'सुनकर' ग्रहण करते हैं या फिर 'पढ़कर'।
42. कक्षा 1 के बच्चों के लिए सबसे उपयुक्त पठन सामग्री कौन सी है?
(A) मोटी डिक्शनरी
(B) निबंध की पुस्तक
(C) चित्रों वाली रोचक कहानियां
(D) व्याकरण की किताब
उत्तर: (C) चित्रों वाली रोचक कहानियां
व्याख्या: छोटे बच्चे चित्रों के माध्यम से चीजों को जल्दी जोड़ते और समझते हैं।
43. पठन में 'सस्वर पठन' (Loud Reading) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) उच्चारण शुद्ध करना और झिझक दूर करना
(B) शोर मचाना
(C) दूसरों को परेशान करना
(D) जल्दी-जल्दी पाठ खत्म करना
उत्तर: (A) उच्चारण शुद्ध करना और झिझक दूर करना
व्याख्या: जोर से पढ़ने से शिक्षक बच्चे की उच्चारण संबंधी गलतियों को सुधार सकता है।
44. भाषा में 'आकलन' की प्रक्रिया कब चलती है?
(A) केवल साल के अंत में
(B) केवल परीक्षा के दिन
(C) सीखने-सिखाने के दौरान निरंतर
(D) केवल शुरुआत में
उत्तर: (C) सीखने-सिखाने के दौरान निरंतर
व्याख्या: आकलन (Assessment) एक सतत प्रक्रिया है जो कक्षा में पढ़ाई के साथ-साथ चलती रहती है।
45. कौन-सा प्रश्न बच्चों की भाषा क्षमता का सबसे अच्छा आकलन करेगा?
(A) संज्ञा की परिभाषा लिखिए
(B) राम कहाँ गया था?
(C) 'ईदगाह' कहानी में हामिद ने क्या खरीदा?
(D) यदि आप हामिद की जगह होते तो क्या खरीदते और क्यों?
उत्तर: (D) यदि आप हामिद की जगह होते तो क्या खरीदते और क्यों?
व्याख्या: यह एक 'खुले अंत वाला' (Open-ended) प्रश्न है, जिसमें बच्चा अपनी स्वतंत्र कल्पना का प्रयोग करेगा।
46. निगमन विधि (Deductive Method) का शिक्षण सूत्र क्या है?
(A) नियम से उदाहरण की ओर
(B) उदाहरण से नियम की ओर
(C) ज्ञात से अज्ञात की ओर
(D) सरल से कठिन की ओर
उत्तर: (A) नियम से उदाहरण की ओर
व्याख्या: निगमन विधि में शिक्षक पहले नियम (Rule) रटाता है, फिर उसके उदाहरण (Examples) देता है।
47. 'संदर्भ में व्याकरण' (Grammar in Context) का क्या आशय है?
(A) व्याकरण की अलग पुस्तक होना
(B) पाठ पढ़ते समय उसी में आए शब्दों से नियम सिखाना
(C) व्याकरण बिल्कुल न पढ़ाना
(D) केवल नियम रटाना
उत्तर: (B) पाठ पढ़ते समय उसी में आए शब्दों से नियम सिखाना
व्याख्या: व्याकरण को अलग से रटाने की बजाय, कहानी या पाठ पढ़ाते समय उसी प्रसंग (संदर्भ) में सिखाना सबसे अच्छा है।
48. एक समावेशी कक्षा (Inclusive Class) में भाषा शिक्षक को क्या करना चाहिए?
(A) कमजोर बच्चों को अलग बिठाना चाहिए
(B) केवल होशियार बच्चों पर ध्यान देना चाहिए
(C) विभिन्न प्रकार की दृश्य-श्रव्य सामग्री और शिक्षण विधियों का प्रयोग करना चाहिए
(D) सिलेबस जल्दी पूरा कराना चाहिए
उत्तर: (C) विभिन्न प्रकार की दृश्य-श्रव्य सामग्री और शिक्षण विधियों का प्रयोग करना चाहिए
व्याख्या: हर बच्चे के सीखने का तरीका अलग होता है, इसलिए शिक्षक को विविधतापूर्ण सामग्री का उपयोग करना चाहिए।
49. रूपिम (Morpheme) भाषा की कौन-सी इकाई है?
(A) ध्वनि की सबसे छोटी इकाई
(B) वाक्य की इकाई
(C) अक्षर की इकाई
(D) अर्थ की सबसे छोटी इकाई
उत्तर: (D) अर्थ की सबसे छोटी इकाई
व्याख्या: रूपिम भाषा की सबसे छोटी 'सार्थक' (अर्थ वाली) इकाई है, जबकि स्वनिम केवल ध्वनि है।
50. प्राथमिक स्तर पर बच्चों को मातृभाषा में पढ़ाना क्यों उचित है?
(A) इससे बच्चे कक्षा में सहज और सक्रिय महसूस करते हैं
(B) शिक्षक को अंग्रेजी नहीं आती इसलिए
(C) यह बहुत आसान है
(D) किताबें मातृभाषा में ही छपती हैं
उत्तर: (A) इससे बच्चे कक्षा में सहज और सक्रिय महसूस करते हैं
व्याख्या: मातृभाषा घर की भाषा होती है, जिससे बच्चा स्कूल में घबराता नहीं है और जल्दी सीखता है।

🎉 शानदार! CTET हिंदी पेडागोजी के टॉप 50 प्रश्न समाप्त! 🎉

CTET में हिंदी पेडागोजी के यही प्रश्न हर बार घुमा-फिरा कर पूछे जाते हैं। अपनी 100% सफलता के लिए हमारी वेबसाइट से प्रीमियम नोट्स और मॉक टेस्ट अवश्य पढ़ें।

👍 Best of Luck! - SK SACHIN CLASSES

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​🔴 UP Super TET 2026: हिंदी के 40 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न (1/3 Negative Marking Live Test)

  नमस्कार साथियों! SK SACHIN CLASSES में आपका स्वागत है। ​उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती (UP SUPER TET) में एक-एक अंक का बहुत महत्व होता है, और 'हिंदी' एक ऐसा विषय है जो आपका स्कोर सबसे तेजी से बढ़ा सकता है। लेकिन इस बार मुकाबला कड़ा है और प्रश्नों का स्तर भी पहले से अधिक विश्लेषणात्मक (Analytical) हो गया है। ​आपकी तैयारी को और भी धारदार बनाने के लिए आज हम लेकर आए हैं "UP SUPER TET Hindi Mock Test" । यह टेस्ट बिल्कुल नए पैटर्न पर आधारित है, जिसमें तुक्केबाजी बिल्कुल काम नहीं आएगी। ​ 🎯 इस महा-मॉक टेस्ट की प्रमुख विशेषताएँ: ​✅ कुल प्रश्न: 40 (संपूर्ण हिंदी व्याकरण और साहित्य) ​⏱ समय सीमा: 30 मिनट ​⚖️ कठोर अंक प्रणाली: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे, लेकिन ध्यान रहे, यहाँ 1/3 की माइनस मार्किंग भी है! यानी हर गलत उत्तर पर आपका 1 अंक काट लिया जाएगा। ​📊 तुरंत परिणाम: टेस्ट सबमिट करते ही आपको आपका वास्तविक स्कोरकार्ड (नेगेटिव मार्किंग काटकर) तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा। ​💡 विस्तृत व्याख्या: रिजल्ट के बाद हर प्रश्न की गहराई से व्याख्या ताकि आपका कोई भ...

CTET Pedagogy Hard Mock Test: EVS, हिंदी और गणित के टॉप 30 कठिन प्रश्न (जहाँ बच्चे बार-बार फँसते हैं!)

​CTET परीक्षा में 'पेडागोजी (शिक्षाशास्त्र)' ही वह हिस्सा है जो आपका रिजल्ट तय करता है। लेकिन अक्सर EVS, हिंदी और गणित की पेडागोजी में ऐसे ट्रिकी और उलझाने वाले प्रश्न आते हैं, जहाँ अच्छे-अच्छे छात्र भी बार-बार फँस जाते हैं। ​आपकी इसी उलझन को खत्म करने के लिए आज हम आपके लिए CTET Tough Pedagogy Mock Test (All Subjects) लेकर आए हैं। इस टेस्ट में हमने EVS, हिंदी और गणित पेडागोजी के पिछले वर्षों (PYQ) के सबसे कठिन और कन्फ्यूजिंग 30 प्रश्नों को शामिल किया है। ​ 🎯 इस फ्री मॉक टेस्ट की प्रमुख विशेषताएँ: ​✅ कुल प्रश्न: 30 (EVS, हिंदी और गणित पेडागोजी के मिक्स प्रश्न) ​⏱ समय सीमा: 20 मिनट (परीक्षा वाले असली दबाव का अनुभव) ​📊 तुरंत परिणाम: टेस्ट सबमिट करते ही आपका स्कोर और पास/फेल का रिजल्ट स्क्रीन पर। ​💡 विस्तृत व्याख्या: रिजल्ट के बाद हर प्रश्न की गहराई से व्याख्या। ​📄 फ्री PDF डाउनलोड: टेस्ट के बाद आप पूरी आंसर-की और व्याख्या वाली मास्टर PDF फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। ​ 🔥 आज की महा-चुनौती: आज के प्रश्न वाक़ई बहुत कठिन हैं और सीधे आपके कॉन्सेप्ट की गहराई को जा...

Ctet mock test in hindi pdf

नमस्कार साथियों! SK SACHIN CLASSES में आपका स्वागत है। ​CTET परीक्षा पास करने का सबसे बड़ा राज़ 'पेडागोजी (Pedagogy)' में छुपा है। लेकिन हर साल EVS, हिंदी और गणित की पेडागोजी में कुछ ऐसे 'अत्यधिक विश्लेषणात्मक (Highly Analytical)' और 'वैचारिक (Conceptual)' प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके विकल्प इतने मिलते-जुलते होते हैं कि अच्छे-अच्छे छात्रों के पसीने छूट जाते हैं। ​आज हम आपके लिए ऐसा ही एक "CTET Extremely Hard Pedagogy Mock Test" लेकर आए हैं। इस टेस्ट में हमने उन 'सीक्रेट पेडागोजी' प्रश्नों को चुना है जिनमें बच्चे बार-बार गलतियां करते हैं। ​ 🎯 इस फ्री मॉक टेस्ट की प्रमुख विशेषताएँ: ​✅ कुल प्रश्न: 30 (EVS: 10, हिंदी: 10, गणित: 10) ​🧠 प्रकृति: अत्यधिक विश्लेषणात्मक और वैचारिक (तुक्का काम नहीं करेगा!) ​⏱ समय सीमा: 20 मिनट ​📊 तुरंत परिणाम: टेस्ट सबमिट करते ही आपका स्कोर और सही/गलत उत्तर। ​💡 विस्तृत व्याख्या: रिजल्ट के बाद हर प्रश्न की गहराई से व्याख्या ताकि कांसेप्ट क्लीयर हो। ​📄 फ्री PDF डाउनलोड: टेस्ट के बाद आप पूरी ...

🔴 CTET Pedagogy Mock Test in Hindi: टॉप 30 सबसे कठिन PYQ प्रश्न (चैलेंज: 18+ लाकर दिखाएं!)

  ​नमस्कार साथियों! SK SACHIN CLASSES में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। ​CTET और UPTET जैसी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP / Pedagogy) सबसे महत्वपूर्ण विषय होता है। CTET के 150 प्रश्नों में से लगभग 90 प्रश्न सीधे तौर पर पेडागोजी की समझ पर आधारित होते हैं। यदि आपकी पेडागोजी पर अच्छी पकड़ है, तो आप पहली ही बार में CTET परीक्षा 120+ अंकों के साथ पास कर सकते हैं। ​आपकी इसी तैयारी को जांचने के लिए हमने पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों (PYQ) से छांटकर सबसे कठिन और सबसे ज्यादा बार पूछे जाने वाले टॉप 30 प्रश्नों का Live Mock Test तैयार किया है। ​🎯 इस फ्री मॉक टेस्ट की प्रमुख विशेषताएँ: ​✅ कुल प्रश्न: 30 (हिंदी माध्यम) ​⏱ समय सीमा: 20 मिनट का लाइव टाइमर (परीक्षा वाले दबाव का अभ्यास) ​📊 तुरंत परिणाम (Instant Result): टेस्ट सबमिट करते ही आपका स्कोर, सही/गलत उत्तर और पास/फेल का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। ​💡 विस्तृत व्याख्या (Explanation): रिजल्ट स्क्रीन पर हर प्रश्न की पूरी व्याख्या मिलेगी ताकि आपके कॉन्सेप्ट क्लियर हो सकें। ​📄 फ्री PDF डाउनलोड: टेस्ट ...

CTEhT Hindi Pedagogy Hard Mock Test: टॉप 30 कठिन प्रश्न (चैलेंज: 18+ लाकर दिखाएं)

नमस्कार साथियों! SK SACHIN CLASSES में आपका स्वागत है। ​CTET परीक्षा में 'हिंदी पेडागोजी' एक ऐसा विषय है जिसके प्रश्न देखने में बहुत आसान लगते हैं, लेकिन उनके विकल्प (Options) परीक्षा हॉल में सबसे ज्यादा कन्फ्यूज करते हैं। आपकी इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए आज हम आपके लिए CTET Hindi Pedagogy Hard Level Mock Test लेकर आए हैं। ​इस टेस्ट में हमने भाषा अर्जन, स्टीफन क्रैशन, नोम चोमस्की और भाषा कौशल से जुड़े सबसे ट्रिकी और कठिन 30 प्रश्नों (PYQ) को शामिल किया है। ​ 🎯 इस फ्री मॉक टेस्ट की प्रमुख विशेषताएँ: ​✅ कुल प्रश्न: 30 (Hard Level / उच्च स्तर) ​⏱ समय सीमा: 20 मिनट (परीक्षा वाले दबाव का अभ्यास) ​📊 तुरंत परिणाम: टेस्ट सबमिट करते ही आपका स्कोर और सही/गलत उत्तर स्क्रीन पर आ जाएंगे। ​💡 विस्तृत व्याख्या: रिजल्ट स्क्रीन पर हर प्रश्न की पूरी व्याख्या मिलेगी ताकि आप अपनी गलतियां समझ सकें। ​📄 फ्री PDF डाउनलोड: टेस्ट के बाद आप पूरी आंसर-की और व्याख्या वाली PDF भी फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। ​ 🔥 आज की चुनौती: चूंकि आज के प्रश्न कठिन हैं, इसलिए इस टेस्ट म...

CTET Pedagogy Hard Mock Test in Hindi: टॉप 30 कठिन प्रश्न (CDP Challenge)

नमस्कार साथियों! SK SACHIN CLASSES में आपका स्वागत है। ​CTET परीक्षा में 'बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP)' का सेक्शन सबसे ज्यादा स्कोरिंग होता है, लेकिन कई बार परीक्षा में ऐसे प्रश्न आ जाते हैं जिनके सभी विकल्प सही लगते हैं। कल के टेस्ट में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आज के टेस्ट का स्तर (Difficulty Level) कल से ज्यादा कठिन रखा गया है। ​आज के इस CTET Pedagogy Hard Level Mock Test में हमने पिछले वर्षों (PYQ) के सबसे कन्फ्यूजिंग और कॉन्सेप्ट-आधारित 30 प्रश्नों को शामिल किया है। इसमें आपको रटने वाले प्रश्न नहीं, बल्कि आपकी तार्किक क्षमता (Logical Thinking) को जांचने वाले प्रश्न मिलेंगे। ​ 🎯 इस फ्री मॉक टेस्ट की प्रमुख विशेषताएँ: ​✅ कुल प्रश्न: 30 (Hard Level / उच्च स्तर) ​⏱ समय सीमा: 20 मिनट (ताकि परीक्षा वाले दबाव की आदत बने) ​📊 तुरंत परिणाम: टेस्ट सबमिट करते ही आपका स्कोर और पास/फेल का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। ​💡 विस्तृत व्याख्या: रिजल्ट के बाद हर प्रश्न की पूरी व्याख्या मिलेगी। ​📄 फ्री PDF डाउनलोड: आप पूरी आंसर-की और व्याख्या वाली म...

CTET Previous Year Paper 2021 (CDP) | Paper 2 Solved Analysis | NEP 2020 & Piaget

  ​ 1. भूमिका: क्या पुराने पेपर सिर्फ रटने के लिए होते हैं? ​ नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आपका SK SACHIN CLASSES पर। ​अक्सर छात्र मुझसे पूछते हैं— "सर, CTET पास करने का सबसे आसान तरीका क्या है?" ​मेरा जवाब हमेशा एक ही होता है— "Previous Year Questions (PYQ) को अपना गुरु बना लो।" ​लेकिन रुकिए! ​PYQ का मतलब यह नहीं है कि आप प्रश्न पढ़ें और उसका उत्तर रट लें। PYQ का असली मतलब है— परीक्षक (Examiner) के दिमाग को पढ़ना। ​आज के इस ब्लॉग में, हम CTET 31 दिसंबर 2021 के CDP (बाल विकास) के 30 प्रश्नों का ऐसा 'पोस्टमॉर्टम' करेंगे कि इसके बाद आपको कोई किताब उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ​हम जानेंगे कि रवि 3 साल की उम्र में कैसे पढ़ने लगा? ​हम समझेंगे कि मीठी खुद से बातें क्यों करती है? ​और हम देखेंगे कि NEP 2020 रिपोर्ट कार्ड में क्या बदलाव ला रही है? ​तो चलिए, अपनी कुर्सी की पेटी बाँध लीजिये, क्योंकि ज्ञान की यह यात्रा थोड़ी लंबी, लेकिन बहुत मजेदार होने वाली है! 🚀 ​ खंड 1: विकास की जादुई दुनिया (Child Development) ​सबसे पहले बात करते हैं विकास (Development) की। ...

CTET & UPTET 2026 रामबाण नोट्स"।

CTET 2026: परीक्षा की संपूर्ण जानकारी, योग्यता और सिलेबस शिक्षक बनने का सपना करें साकार • SK SACHIN CLASSES 1. CTET क्या है? (What is CTET?) CTET का पूरा नाम Central Teacher Eligibility Test (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) है। यह परीक्षा CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) द्वारा साल में दो बार (जुलाई और दिसंबर) आयोजित की जाती है। केंद्र सरकार के स्कूलों (जैसे KVS, NVS, Army Schools) और कई राज्य स्तरीय स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने के लिए CTET पास करना अनिवार्य है। यह परीक्षा केवल पात्रता (Eligibility) के लिए होती है, यह सीधे नौकरी की गारंटी नहीं है। 🔥 CTET पास करने का अचूक ब्रह्मास्त्र 🔥 क्या आप बार-बार CTET में 2-4 नंबरों से रह जाते हैं? अब और नहीं! SK SACHIN CLASSES का प्रीमियम नोट्स और मॉक टेस्ट अभी BUY करें। ऑफर प्राइस: मात्र ₹99/- 👉 अभी BUY करें 👈 2. CTET के लिए शैक्षिक योग्यता (Eligibility) CTET में दो पेपर होते हैं। आप अपनी योग्यता के अनुसार पेपर 1, पेपर 2 या दोनों दे सकते हैं: ...

CTET Pedagogy Free Mock Test in Hindi: 30 अति महत्वपूर्ण प्रश्न | SK SACHIN CLASSES

नमस्कार दोस्तों, SK SACHIN CLASSES में आपका बहुत-बहुत स्वागत है! ​CTET और UPTET जैसी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP / Pedagogy) सबसे महत्वपूर्ण विषय होता है। CTET के 150 प्रश्नों में से लगभग 90 प्रश्न सीधे तौर पर पेडागोजी की समझ पर आधारित होते हैं। यदि आपकी पेडागोजी पर अच्छी पकड़ है, तो आप पहली ही बार में CTET परीक्षा बहुत अच्छे अंकों से पास कर सकते हैं। ​आपकी इसी तैयारी को और भी मजबूत और सटीक बनाने के लिए, हमने पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों (PYQ) पर आधारित "CTET Pedagogy 30 Questions Free Mock Test" तैयार किया है। ​ इस ऑनलाइन मॉक टेस्ट की प्रमुख विशेषताएँ: ​✅ कुल प्रश्न: 30 (सबसे ज्यादा बार पूछे गए प्रश्न) ​⏱ समय सीमा: 20 मिनट का लाइव टाइमर (ताकि आपकी स्पीड बढ़े) ​📊 तुरंत परिणाम (Instant Result): टेस्ट सबमिट करते ही आपका स्कोर, सही/गलत उत्तर और पास/फेल का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। ​💡 विस्तृत व्याख्या (Explanation): हर प्रश्न के उत्तर के साथ उसकी पूरी व्याख्या दी गई है ताकि आपका कॉन्सेप्ट क्लियर हो सके। ​📄 फ्री PDF डाउनलोड: टेस्...

CTET EVS Previous Year Paper (June 2019): NCERT का निचोड़ + Live Test & Notes

  ​ 👋 नमस्कार मेरे भावी शिक्षकों (Future Teachers)! ​ SK SACHIN CLASSES के इस ज्ञानवर्धक मंच पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। ​दोस्तों, जब हम CTET की तैयारी शुरू करते हैं, तो हमारे मन में एक वहम होता है— ​ "अरे! EVS (पर्यावरण अध्ययन) तो बहुत आसान है। इसमें तो मैं बिना पढ़े भी 20 नंबर ले आऊंगा।"   ​लेकिन जब हम एग्जाम हॉल से बाहर निकलते हैं और आंसर-की (Answer Key) मिलाते हैं, तो वह 20 नंबर घटकर 12 या 13 रह जाते हैं। ​ ऐसा क्यों होता है? क्या EVS सच में कठिन है? नहीं, बिल्कुल नहीं। ​समस्या यह है कि हम EVS को 'हल्के' में लेते हैं। हम यह भूल जाते हैं कि CTET में सवाल NCERT की किताबों (कक्षा 3, 4, 5) की उन बारीक लाइनों से बनते हैं जिन पर हमारा ध्यान कभी जाता ही नहीं। ​आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम CTET जून 2019 के EVS पेपर का पूरा 'पोस्टमार्टम' करने जा रहे हैं। जून 2019 का पेपर अपने आप में बहुत ख़ास था। इसमें नक्शे (Map) , दिशा (Direction) , और पक्षियों से जुड़े ऐसे सवाल आए थे जिन्होंने छात्रों को कन्फ्यूज कर दिया था। ​अगले 15 मिनट में हम इन 30 सवालों के...
Home | About Us | Contact Us | Privacy Policy | Terms and Conditions | Disclaimer
⇨ ग्रुप में जुड़ें WhatsApp